फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजा बदहाल सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजा बदहाल सड़कों का मुद्दा
विज्ञापन

रायबरेली। जिले के सभी तहसील तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें बदहाल सड़कों को सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। सभी तहसील में 218 शिकायतें आई। इसमें 18 शिकायतों का मौके पर निराकरण हुआ। अधिकारियों ने लंबित शिकायतों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। एडीएम तिलकधारी ने ऊंचाहार तहसील में हुए संपूर्ण समाधान में शिकायतें सुनी। यहां पर 36 शिकायतें आईं, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इसमें खड़ंजा, बिजली, पानी शिकायतें भी रही। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियेां और कर्मचारियों को दिए है।
इसी तरह डलमऊ तहसील में 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सलोन तहसील में कुल 76 शिकायतें आईं। इसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील समाधान दिवस में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए इसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। महाराजगंज तहसील समाधान दिवस में कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मदन कुमार, सीओ संदीप वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने सुनी जनता की फरियाद
तिलोई। कौशल विकास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री सुरेश पासी और क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह ने मंगलवार को अमेठी जिले के तिलोई तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी। लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए मातहतों की के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा की सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारी कार्य करें, तय समय में समस्याओं का निराकरण कराएं। यहां पर 189 शिकायतें आईं, जिसमें आठ शिकायतों का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने समाधान दिवस से गायब रहने वाले सेवानियोजन अधिकारी त्रिभुवन सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी दिया है। इस मौके पर एसपी अमेठी पूमन मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे, तिलोई एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला, तहसीलदार हरिमोहन तिवारी, तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्णकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें