14 अक्तूबर से बंद रहेगा नहरों का पानी
रायबरेली। वार्षिक निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्यों को लेकर शारदा सहायक पोषक नहर एवं पोषक नहर से विभिन्न जनपदों में निकलने वाली मुख्य नहर, रजबहा का पानी 14 अक्तूबर की मध्य रात्रि से बंद कर दिया जाएगा। नहरें 12 नवंबर 2017 को फिर चलाई जाएंगी। इस बंदी से उक्त अवधि में पोषक नहर से निकलने वाली नहर प्रणालियों से जिले की शारदा सहायक प्रणाली से संबंधित सिंचाई करने वाली नहरों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सिंचाई विभाग के एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार सिंह ने दी।