फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल की राजघाट इकाई गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
केशव अध्यक्ष और सुभाष बने महामंत्री
विज्ञापन

रायबरेली। उद्योग व्यापार मंडल रायबेरली की ओर से रविवार को राजघाट व्यापार मंडल इकाई गठित की गई। बेलीगंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में केशव शुक्ल को अध्यक्ष, सुभाष मिश्रा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा शोहराब कुरैशी, प्रदीप चौधरी, सलीम अहमद फारुकी को संरक्षक, सतीश द्विवेदी, पम्पी मिश्रा-उपाध्यक्ष, अजीत तिवारी संगठन मंत्री, आशू कुमार-प्रचार मंत्री, सक्षम त्रिवेदी, विनोद तिवारी, मोहित शुक्ला व सोज शुक्ला को मंत्री बनाया गया। प्रतीक शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो. इब्राहिम को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने नई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले की 76वीं इकाई के गठन के साथ ही पूरे प्रदेश में 25 वर्षों से व्यापारी समाज को एक माला में पिरोकर उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका संगठन ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ व्यापारी समाज को आगे ले जाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला कोआर्डिनेटर फिरोज नूरी व जिला युवा अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि व्यापारियों को एक होकर अपने हित की लड़ाई लड़नी चाहिए। नगर अध्यक्ष शीलनिधि अग्रवाल व वरिष्ठ संरक्षक अख्तर अंसारी ने कहा कि यह संगठन सबका साथ सबका विश्वास की भावना से काम कर रहा है। इस मौके पर राजेंद्र पांडेय, हरीश अवस्थी, सुनील कक्कड़, अजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अवनीत जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें