प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान बचा सकता पीड़ित की जान
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से रविवार को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। एनटीपीसी के चिकित्सकों ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान से किसी की जान बचाई जा सकती है। शिक्षक बच्चों को भी प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताए।
नैगम सामाजिक दायित्व कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में परियोजना के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि चिकित्सक के पास जाने से पहले रोगी के साथ जो राहत प्रदान की जाती है, वही प्राथमिक चिकित्सा है। यदि हम थोड़ी सी सावधानी रखें तो किसी भी अनहोनी को टाला जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई प्रकार की आकस्मिक स्थितियों से निपटने तथा उसके निदान के बारे में बताया।
वरिष्ठ प्रबंधक अखिलानंद सिंह ने प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार किट प्रदान की। उन्होंने एनटीपीसी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और इस प्रशिक्षण के बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करने पर बल दिया। कार्यक्त्रस्म में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, इंटर कॉलेज से दो शिक्षक तथा हाई स्कूल से एक शिक्षक ने प्रतिभाग किया।