फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत
विज्ञापन

क्रासर
मुराईबाग पुलिस सहायता केंद्र के पास हादसे से हड़कंप
सूचना के बावजूद काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुराईबाग पुलिस सहायता केंद्र के पास हादसा होने से हड़कंप मच गया। हद तो तब हो गई, जब सूचना के बावजूद पुलिस को घटनास्थल पहुंचने में घंटे भर का समय लग गया। इससे शव ट्रक के नीचे ही दबा था। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सुबह करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग अपनी साइकिल से लालगंज की ओर जा रहा था। इसी बीच फतेहपुर मार्ग पर मुराईबाग पुलिस सहायता केंद्र के पास लालगंज से फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ने ट्रक रोका और भागने लगा। लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। घटना की सूचना पर घंटे भर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही ट्रक कब्जे में ले लिया गया। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि मृतक के साइकिल में टंगे झोले में बहरेपन की मशीन तथा पैजामा कुर्ता पाया गया। मृतक के शरीर पर सफेद पैजामा कुर्ता और टोपी थी। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें