फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार सीएचसी के पास दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, मौत
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर आर्मी ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब मां-बेटे दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख होने पर दीवानी कचहरी रायबरेली जा रहे थे। दोनों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। हादसे के बाद आर्मी ट्रक फरार हो गया।
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सादे की बाजार गांव निवासी संगीता देवी (55) पत्नी जगदीश प्रसाद का अपनी बहू सविता देवी से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दीवानी कचहरी में चल रहा है। इस मुकदमे की शुक्रवार को तारीख थी। तारीख पर वह अपने बेटे संदीप कुमार (26) के साथ बाइक से रायबरेली जा रही थी। ऊंचाहार नगर सीमा में घुसते ही जैसे ही लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर सीएचसी के पास पहुंचे, सामने से एक एंबुलेंस और उसके पीछे आर्मी ट्रक आ रहा था। एंबुलेंस अचानक बिना किसी संकेत के दायीं ओर मुड़ गई। इससे उसे बचाने के लिए आर्मी ट्रक भी दाहिनी ओर मुड़ा, लेकिन उस ट्रक की चपेट में बाइक सवार मां-बेटे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्मी ट्रक पर सवार जवानों ने घायलों को पास स्थित सीएचसी पहुंचाया। इसके बाद आर्मी जवान वहां से चले गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि संगीता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान संगीता ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने दुर्घटना करके जा रहे आर्मी ट्रक को पकड़ने के लिए प्रतापगढ़ जनपद के थानों को अलर्ट किया, लेकिन ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें