फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लुटेरे गिरफ्तार, पांच लाख कीमत के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बदमाश गिरफ्तार, 5 लाख कीमत के जेवरात बरामद
विज्ञापन

- सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सराफा व्यवसायी सत्यप्रकाश के साथ लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को ऊंचाहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन बदमाश प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से पांच लाख कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं।
पुलिस कार्यालय में एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि 19 जून को सराफा व्यवसायी सत्य प्रकाश से बदमाशों ने लूटपाट की थी। जांच में जुटे थाना प्रभारी सुरखाब खां ने टीम के साथ वारदात में शामिल चार बदमाशोें को पकड़ा है। इसमें सुरेंद्र उर्फ डब्लू, संजय कुमार निवासी मुरैठी, तेजभान पटेल निवासी दयामऊ थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़ व अजय सरोज निवासी मोखरा थाना ऊंचाहार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकडे़ गए बदमाशों के पास से सोने की तीन झुमकी, सोने के चार लॉकेट, सोने की 54 कील, चांदी की 72 बिझिया, चांदी की 88 पायल समेत पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और एक तमंचा व तीन चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें