फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 31 हजार के चेक से निकाल लिए 3.10 लाख

Sat, 30 Aug 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। उमरन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से यूनिफाॅर्म सप्लायर ने चेक में हेराफेरी कर लाखों रुपये निकाल लिए। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


रोहनिया विकास खंड के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय मरियानी, छतौना के प्रधानाध्यापक श्रीराम गुप्ता ने 15 सितंबर 2020 को यूनिफॉर्म आपूर्ति के लिए चेक के माध्यम से 31,050 रुपये का भुगतान पंकज कुमार निवासी प्रयागपुर ननदौरा, लक्ष्मीगंज ऊंचाहार को किया था। आरोप है कि पंकज ने चेक में रकम बढ़ाकर 3,10,501 कर अपने खाते में भुगतान करा लिया। खाते से पैसे कटने के बाद अनियमितता सामने आई तो प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक को दिया।

बैंक के शाखा प्रबंधक योगेश श्रीराम वेदय ने आरोपी को नोटिस भेजकर धनराशि लौटाने की मांग की, लेकिन आरोपी बैंक से संपर्क किया और न रुपये वापस किए। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने इस पूरे मामले की लिखित जानकारी कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से भेजी।
विज्ञापन


काफी समय तक कोई कार्रवाई न होने पर शाखा प्रबंधक ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी यूनिफाॅर्म सप्लायर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और छल कपट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पंकज कुमार पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें