फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आग से 31 बीघा गेहूं की फसल राख

Fri, 17 Apr 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज ब्लाॅक क्षेत्र के खेरवा गांव ​स्थित खेत में आग लगने से जली गेहूं की फसल।
विज्ञापन
महराजगंज। खेरवा गांव में बृहस्पतिवार को आग लगने से किसानों की 31 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल पहुंचने से पहले किसानों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे खेतों से धुएं का गुबार उठता देख किसान खेतों की तरह दौड़ पड़े। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते तेज बहादुर सिंह के चौदह बीघा, द्वारिका सिंह का डेढ़ बीघा, मिलन का दो बीघा, उदय प्रताप का बारह बीघा व राज सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम प्रताप, भानु प्रताप समेत नौ किसानों का 31 बीघा गेहूं जल गया। उपजिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। अग्नि पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
शॉर्ट सर्किट से एक बीघा फसल जली
सरेनी। रावतपुर कला गांव में शॉर्ट सर्किट आग लग गई। इससे गांव के राजकुमार सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। किसानों ने समय रहते आग बुझा ली। इसकी वजह से अन्य किसानों का गेहूं जलने से बच गया। पीड़ित किसान ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें