फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के तीन डॉक्टरों समेत 303 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तीन डॉक्टरों समेत 303 लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1319 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पहले से संक्रमित 98 मरीज स्वस्थ हो गए। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घरों में दवा किट उपलब्ध करा दी है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में चार डॉक्टर संक्रमित मिले हैं, जिसमें तीन डॉक्टर एम्स के हैं। मंगलवार को भी 90 प्रतिशत से अधिक संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। दिनभर में मिले 303 संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित 98 लोग स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1319 हो गई है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के डॉक्टरों से 65 मरीजों ने की बात
कोरोना मरीजों को घर बैठे चिकित्सीय सलाह देने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल में अलग सेल स्थापित किया गया है। मंगलवार को 65 मरीजों ने डॉक्टरों से चिकित्सीय सलाह ली। डॉ. पंकज तिवारी और डॉ. अखिलेश ने एक-एक करके 65 कोरोना मरीजों को फोन पर चिकित्सीय सलाह दी।
कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि सुबह आठ बजे से अपरान्ह दो बजे तक डॉ. पंकज तिवारी के मोबाइल नंबर 8563037090 और डॉ. अखिलेश कुमार के मोबाइल नंबर 7985703110, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक डॉ. अभय मिश्रा के मोबाइल नंबर 8009663733 और डॉ. निशा वर्मा के मोबाइल नंबर 9519617727, रात 10 बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. शिवम शुक्ला के मोबाइल नंबर 9670473399 व डॉ. ऋषी सिंह के मोबाइल नंबर 8960440969 पर फोन करके चिकित्सीय सलाह ली व्यवस्था की गई है।
दिनभर में 29509 टीके लगाए गए
जिले में मंगलवार को 29509 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को 4376 किशोर-किशोरियों और 3685 युवाओं में कोरोना टीके की प्रथम डोज लगाई गई। 21,163 लोगों को टीके की दूसरी डोज और 385 लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें