फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से 30 बच्चे पीड़ित

Thu, 22 Oct 2015 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में हो रहा बदलाव बच्चों को बुखार से बीमार होने की वजह बन रहा है। एक तरफ जहां बच्चा वार्ड में रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक तरीके से नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ऐसे में रोगियों और तीमारदारों को सांस लेना तक मुश्किल है। इस पर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या में कमी होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। इसमें सबसे अधिक तादाद बच्चों की है।

बुधवार को कामिनी (8) निवासी पुरानी बाजार फुरसतगंज, माही (5) निवासी बरारा बुजुर्ग डलमऊ, शिवानी (9) निवासी झकरासी राही, कांती देवी (2) निवासी जलालपुरधई दीनशाहगौरा, प्रीती (1) निवासी शिवरतनगंज कस्बा अमेठी, दुर्गा देवी (3) निवासी सोनिया नगर शहर, अनामिका (6) निवासी लालगंज, सानिया (4) निवासी डीह, शालिनी (1) निवासी गुरुबख्शगंज, अंशू (5) निवासी जगतपुर,  सुमित (3) निवासी भदोखर, अंकुर (2) निवासी सलोन की हालत बुखार से गंभीर होने पर बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा दीपू (11), अमरेंद्र (4), लक्ष्मी (2), सूरज (9), आकाश (2), आयूष (7), उर्मिला (4), प्रवीण (3) समेत 18 लोगों का बुखार से पीड़ित होने पर इमरजेंसी कक्ष में इलाज किया गया।

जिला अस्पताल के डॉ. बीरबल कहते हैं कि मौसम में बदलाव की वजह से बड़े हों या फिर बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को चाहिए कि अधिक ठंडे पानी का सेवन न करें।
विज्ञापन


साथ ही फुल कपड़े पहनें। घर के पास साफ-सफाई रखें। वहीं बच्चा वार्ड में साफ-सफाई न होने से रोगियों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें