फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर नहीं आ रहे 29 चालकों व परिचालकों की संविदा होगी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बिना सूचना के करीब 15 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे 29 संविदा चालकों और परिचालकों की संविदा को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सभी को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के रायबरेली डिपो पर संविदा पर काम कर रहे 14 चालक और 15 परिचालक बिना सूचना के ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अक्षय कुमार ने शुक्रवार को सभी की संविदा को खत्म करने की चेतावनी दी है।
उन्होंने सभी को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर ड्यूटी पर आने और अब तक गैरहाजिर रहने के संबंध में जवाब देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर संविदा को खत्म करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एआरएम अक्षय कुमार ने बताया कि बिना सूचना के 29 संविदा चालक और परिचालक नहीं आ रहे हैं। सभी को नोटिस देकर तीन दिन में ड्यूटी पर आने के साथ ही जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर उनकी संविदा को खत्म कर दिया जाएगा। लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एआरएम ने संविदा परिचालकों धर्मेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, शंकर दयाल बाजपेयी, अखिलेश कुमार तृतीय, लव त्रिपाठी, नीलेश शर्मा, नीतेश मिश्रा, फूलचंद्र, राजेश कुमार पांडेय, रिषभ चतुर्वेदी, सचिन कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, विवेक प्रताप सिंह, पीयूष दीक्षित को नोटिस दिया है।
इसी तरह चालक जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, नंद कुमार, प्रदीप द्विवेदी, प्रदीप त्रिपाठी, रामचंदर, तरुण सिंह, उमेश मिश्रा, विपिन कुमार, जहीर खां, तुराब अली, शैलेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें