रायबरेली। अयोध्या फैसले को लेकर स्कूल-कॉलेजों के साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 12 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को किसी भी हाल में संचालित न करने के आदेश दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 11 नवंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कराया गया है।
12 नवंबर को पहले से ही छुट्टी घोषित है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।