फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 27 संक्रमित, 33 पहुंचे अपने घर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को 1969 लोगों की जांच की गई। इसमें से 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों को रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं संक्रमित 33 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में सोमवार को 1969 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1285 और 675 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में जिले में 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
संक्रमित मरीजों को रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पहले से संक्रमित 33 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि शहर के राना नगर, सत्य नगर, कहारो का अड्डा, पुलिस लाइंस व पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें