फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कराटे टेस्ट में सफल हुए 25 खिलाड़ी

Mon, 27 Jul 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पुलिस लाइन बैडमिंटन हॉल में आयोजित कराटे बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में भाग लेते खिलाड़ी।
विज्ञापन
रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली की ओर से पुलिस लाइन के बैडमिंटन हॉल में रविवार को नौवीं क्यू (येलो बेल्ट) कराटे बेल्ट प्रमोशन टेस्ट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बतौर अतिथि सूजीत राय और मैनेजर दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जीवन में अनुशासन एवं आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कराटे संघ अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बेल्ट परीक्षा में सफल 25 खिलाड़ियों को येलो बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सफल प्रतिभागियों में श्रेयांश यादव, वेदिका यादव, आयांश वर्मा, मंथन पटेल, श्रेया मिश्रा, कर्तव्य चौधरी, आराध्या, भावना, राजवी वर्मा, अभि, उज्ज्वल मौर्य, वैष्णवी यादव, आरबी यादव, पिहू वर्मा, राजवीर सोनी, श्रेया, श्रेयस गोंड, अक्षत साहू, आन्या साहू, शिवाय यादव, आयुषी, दिपाली, माही यादव, गौरी यादव एवं हर्ष सिंह ठाकुर शामिल रहे।

बेल्ट प्रतियोगिता के मुख्य परीक्षक अभिषेक ने खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता की परीक्षा ली। सफल प्रतिभागियों को येलो बेल्ट के लिए उत्तीर्ण घोषित किया। कार्यक्रम में अजय सिंह चंदेल, नीरज श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, रितिका गुप्ता, क्षितेंद्र शास्त्री, प्रियंका राजभर, अमित शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें