फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 20 अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा

Tue, 03 Mar 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल और 19 सीएचसी में डॉक्टरों व स्टाॅफ की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। होली के दिन 24 घंटे मरीजों के इमरजेंसी सेवा मिलेगी। अस्पतालों के साथ जरूरी स्थलों पर 102 व 108 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। संबंधितों को निर्देशित किया गया है। सोमवार को प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि दवाओं, जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त होने चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

चार मार्च को होली खेली जाएगी। होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलेगी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाई गई है। अन्य डॉक्टरों को भी ऑन काल उपलब्ध होने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी में ही दवाओं की भी व्यवस्था की गई है। जिले की सभी सीएचसी में भी मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी। डॉक्टर के साथ ही फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। अधीक्षकों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं देने के आदेश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि होली पर मरीजों के लिए इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ दवा आदि की पर्याप्त व्यवस्था करा दी गई है। जरूरत होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक भी इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेंगे। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अस्पतालों में मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें