फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खाड़ी देशों में फंसे नेवादा गांव के 23 युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। इस्राइल-अमेरिका और ईरान में युद्ध के बीच खाड़ी देशों में क्षेत्र के सांवापुर नेवादा गांव के 23 युवा फंस गए हैं। जमुनापुर का एक युवक भी फंसा है। सभी युवक वहां मजदूरी करने गए थे। ईरान समेत खाड़ी देशों में हो रहे हमलों की खबर से इनके परिजन बेचैन हैं। हालांकि, घर वालों की उनसे मोबाइल पर बातचीत होने से थोड़ी राहत है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सभी को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। मामले में एसडीएम ऊंचाहार ने लेखपाल को गांव भेजकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सांवापुर नेवादा के ग्रामीणों के मुताबिक, खाड़ी देशों में फंसे युवाओं ने फोन कर बताया कि सऊदी अरब, दुबई, बहरीन और कुवैत समेत आसपास के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान मिसाइलों से हमला कर रहा है। इससे खतरा बना हुआ है। ऐसे में सरकार उनके बच्चों की सुरक्षित वतन वापसी कराए।
सांवापुर नेवादा ग्राम पंचायत के पूरे सैतहा निवासी दुर्गेश कुमार, मुंडीपुर के अतीक अहमद, महताब, सलमान, महफूज, मो. फहीम, मो. इश्तियाक, समरजीत, सुभाष, रिजवान अहमद, मो. अय्यूब अहमद, मारूफ अय्यूब, लवलेश, वंशलाल आदि अरब में फंसे हुए हैं। वहीं, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, सादाब, अमन, बब्लू, सांवापुर गांव निवासी सोनू व राहुल दुबई में और मुंडीपुर के मो. अख्तर कुवैत में हैं। जमुनापुर गांव के आकाश साहू भी दुबई में फंसे हैं। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें