फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आरोग्य मेले में 2296 रोगियों का इलाज, 447 को बुखार

Mon, 20 Apr 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। धूप और गर्मी बढ़ने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई। मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कुल 2296 मरीज मेले में आए। इनमें 1017 पुरुष और 965 महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


314 बच्चों का भी इलाज किया गया। सबसे अधिक 447 मरीज बुखार के थे। इसके अलावा 199 मधुमेह, 277 गैस की समस्या और 281 त्वचा संबंधी मरीजों का इलाज हुआ। आठ मरीजों को आगे के इलाज के लिए भेजा गया। सरेनी के भोजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 मरीजों का इलाज हुआ। घोरवारा प्रतिनिधि के अनुसार कटघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. रूपाली शुक्ला ने 54 मरीजों को देखा। डीह प्रतिनिधि के अनुसार बेतौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 82 मरीजों ने इलाज कराया।



विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में हुई मरीजों की जांच
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार भोजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खांसी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द के अधिक मरीज थे। कटघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट रवींद्र यादव और स्टाफ नर्स प्रियंका मौजूद रहे। बेतौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खांसी, बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. डीएन चौधरी की टीम ने यहां मरीजों की जांच की। जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी रोगियों का इलाज किया गया।
विज्ञापन





परशदेपुर में समय से पहले बंद हुआ मेला

परशदेपुर। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में आरोग्य मेला समय से पहले बंद हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित समय से पहले ही अस्पताल में ताला लगाकर चली गई। इससे कई मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलना था। प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में 55 मरीजों का इलाज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें