फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दिवाली पर ग्रामीण रूटों की 22 बसें जाएंगी दिल्ली

Wed, 15 Oct 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली डिपो में खड़ी बसें।
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रायबरेली डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार ग्रामीण रूटों पर संचालित 22 बसों को भी दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया गया। वर्तमान समय में दिल्ली रूट पर 16 बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज सहित अन्य रूटों पर बसों की संख्या के साथ ही फेरे बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में समस्याओं का सामना न करना पड़े। 20 अक्तूबर को दिवाली है। इसके लिए डिपो स्तर से बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र के रूटों जिले के लोकल रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर बसों का संचालन पहले की तरह होगा, जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को निरस्त की गई हैं। इस बार ग्रामीण रूट की बसों को दिल्ली तक संचालित कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



इसके अलावा प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया, बनारस आदि मार्गों पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दिवाली पर अच्छा काम करने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। तय दूरी से अधिक चलने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कर्मचारियों को बेहतर काम करके यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।


इस बार दिवाली पर ग्रामीण रूटों पर संचालित सभी 22 बसों को दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया गया है। पहले से दिल्ली रूट पर चल रहीं बसें नियमित समय पर चलेंगी। अन्य रूटों पर भी जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें