फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चपेट में 22 लोग, 25 मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित 25 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में रविवार को 2182 लोगों की जांच की गई है। जिले में अब तक 4662 पॉजिटिव लोगों में 4289 स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसमें गोपाल सरस्वती स्कूल के छह व केवी स्कूल के तीन लोग और कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम का एक स्टाफ शामिल है। इसके अलावा महिला अस्पताल, गांधीनगर, चकभीमखपुर, जिला सहकारी बैंक, आधारखेड़ा बसंतपुर आदि क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें