फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, आठ घंटे गुल रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली लाइन पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, आठ घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन

रायबरेली। 33 केवी लाइन पर शुक्रवार सुबह आठ बजे यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से आठ घंटे आपूर्ति बंद रही। इससे गदागंज, जमुनापुर और उतरपारा उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 गांव प्रभावित रहे। इन गांवों के करीब तीन लाख लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा।

डलमऊ ट्रांसमिशन से गदागंज, जमुनापुर और उतरपारा उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन पर सुबह आठ बजे जमुनीहार के पास एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे तीनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


सुबह से बिजली नहीं आने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। बत्ती गुल होने के घंटों बाद अभियंता व स्टाफ ने खोजबीन की। लाइन पर गिरे पेड़ को हटवा कर बाहर किया गया। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड ऊंचाहार के एक्सईएन धर्मराज ने बताया कि 33 केवी लाइन में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से आपूर्ति बंद थी। पेड़ को हटवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें