रायबरेली। शहर क्षेत्र में मंगलवार को पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली। आसपास के लोग जब तक पहुंचते, बदमाश बाइक से निकल भागे। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
वीरपाल कोठी की रहने वाली आशा सिंह के मुताबिक वह घर पर कपड़े फैला रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक हेलमेट लगाए थे। इसी बीच वह पता पूछने लगा।
तभी दूसरे बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और भाग निकले। शोर सुनकर लोग पहुंचे लेकिन बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। कोतवाल का कहना है कि जल्द बदमाशों को दबोचा जाएगा।