फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में फेल होने पर फांसी पर झूला बीटीसी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम कॉलोनी में शनिवार को बीटीसी छात्र फांसी पर शव लटकता मिला। बताते हैं कि पुलिस भर्ती की परीक्षा में नाम न आने से वह काफी आहत था।
विज्ञापन



सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि-यहां रहने वालों को परेशान न किया जाए।


डलमऊ के चांदपुर लूक गांव निवासी आशीष कुमार (25) मिल एरिया थाना के प्रगतिपुरम में राममोहन मौर्य के यहां किराए के कमरे में रहता था। आशीष बछरावां से बीटीसी कर रहा था।
विज्ञापन



उसने हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी। दो दिन पहले रिजल्ट आया। बताते हैं कि रिजल्ट में नाम न आने से वह बेहद परेशान था।


शनिवार की सुबह जब आशीष कमरे से बाहर नहीं निकला तो बगल के कमरे में रह रहे दूसरे लड़के ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज न आने पर दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया।


अंदर आशीष का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मौके से मिले सुसाइड नोट को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।


बताते हैं कि मृत आशीष का रूम पार्टनर भी है, लेकिन गत 22 फरवरी को वह किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चला गया था। एसओ मिलएरिया राकेश यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें