फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने से गैरहाजिर दो सफाईकर्मी हुए सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कार्यों में मनमानी करने वाले दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें एक सफाईकर्मी बछरावां और दूसरा लालगंज ब्लॉक के गांवों में तैनात है।
विज्ञापन



पिछले करीब पांच-पांच महीने से सफाईकर्मियों के गांवों में न पहुंचने के कारण गंदगी का अंबार है। एडीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ ने बुधवार को दोनों को निलंबित करके उन्हें सेवा से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


बछरावां ब्लॉक के सेंहगो पूरब में तैनात सफाई कर्मचारी राजू पिछले पांच महीने से गांव में सफाई कार्य के लिए नहीं पहुंच रहा है।


इसके अलावा लालगंज ब्लॉक क्षेत्र के बेमौरा महेशपुर गांव में तैनात सफाई कर्मचारी रामू भी गांव नहीं पहुंच रहा है। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को डीपीआरओ ने दोनों सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि दोनों सफाईकर्मियों को निलंबित कर अंतिम जांच शुरू करा दी गई है। सफाई कर्मियों को सेवा से बर्खास्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें