फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों के उत्थान के लिए जुटाए पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के आश्रितों के लिए जुटाए पांच लाख रुपये
विज्ञापन



रायबरेली। लायंस क्लब इंटरनेशनल की कार्यकारिणी बैठक रविवार को मंडलाध्यक्ष वंदना निगम की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।


ऑल इंडिया वीमेन लीडरशिप चेयरपरसन किरन सिंह ने शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद का प्रस्ताव किया, जिस पर सभी ने आर्थिक मदद करने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने स्रोतों से लगभग पांच लाख रुपये जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभा में निर्णय लिया गया कि ये धनराशि शहीदों के परिवारों के उत्थान एवं विकास के लिए खर्च की जाएगी। क्लब के कार्यों पर चर्चा के दौरान प्रभाकर शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, डीपी सिंह, अमित गुप्ता, सुरेश वाजपेयी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें