फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला का पर्स छीना, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स व मोबाइल छीन लिया। पर्स में सात हजार रुपये थे। घटना से हड़कंप मच गया। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिसरन सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन



शहर के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी सुमित्रा पटेल पत्नी छेदीलाल पटेल सोमवार को इलाज कराने ट्रेन से लखनऊ गई थी। सुमित्रा ने अपनी स्कूटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन



रात में स्टेशन से स्कूटी से घर जा रही थी। डिग्री कॉलेज और हाथी पार्क के बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सुमित्रा को रोक लिया।


बदमाशों ने महिला का पर्स, मोबाइल, बैंक पासबुक समेत अन्य सामान छीनकर भाग गए। महिला का कहना है कि उसके पर्स में सात हजार रुपये थे।


इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिसरन सिंह ने पहुंचकर जांच की। चौकी इंचार्ज का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें