फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी गई पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के निधन पर उन्हें शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर समारोह का आयोजन श्रद्धांजलि दी गई। कस्बे के करुणा बाजार चौराहे पर लोगों ने कैंडल जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


विधि मंत्री गिरीश नारायण पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से जो क्षति देश को हुई है, वह कभी पूरी नहीं हो सकती है। हरिशंकर पांडेय ने कहा कि अटल जी सभी के प्रिय थे। रामगोपाल त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, सतीश त्रिवेदी, आशीष बाजपेई, चंद्रप्रकाश पांडेय, कैलाश बाजपेई आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुनील सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उधर, पूरे पुराना मजरे गौरारूपई गांव में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। अंबुज दीक्षित ने कहा कि अटल जी राजनीति के चमकते हुए सितारे थे।
विज्ञापन


उधर, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल विहारी के निधन के बाद शोकाकुल लोगों ने शुक्रवार को कस्बे के संस्कृत विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के अलावा अन्य वर्ग के लोग भी शामिल हुए। सभी ने अटल जी को विराट व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताया। इसके बाद लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

इस दौरान पूर्व मंत्री गिरीशनारायण पांडेय, वरिष्ठ नेता हरिशंकर पांडेय, सहकारी बैंक के चेयरमैन पप्पू लोहिया, रामगोपाल त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, सतीश त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश पांडेय, आशीष वाजपेई, कैलास वाजपेई, बच्चा पांडेय, केसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें