फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस व गर्मी में 80 हजार आबादी की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस व गर्मी में 80 हजार आबादी की बिजली गुल
विज्ञापन



रायबरेली। इंदिरानगर विद्युत उपकेंद्र में बुधवार को पैनल की वायरिंग जल गई। इससे दो फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दोनों फीडरों से जुड़ी करीब 80 हजार आबादी को जहां गर्मी और उमस से बेहाल होना पड़ा, वहीं व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित रहा।


इंदिरानगर उपकेंद्र के पैनल की वायरिंग में बुधवार को आग लगने से फीरोज गांधी और शहीद स्मारक फीडर बंद हो गए। उपकेंद्र में आग लगने की जानकारी होने पर अभियंताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



दोनों फीडराें की बिजली बंद होने से 80 हजार आबादी गर्मी और उमस से बेहाल रही। वहीं, व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित रहा। अभियंताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद वायरिंग ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन



इस दौरान फीरोज गांधी फीडर दो घंटे और शहीद स्मारक चार घंटे बंद रहा। अवर अभियंता जयप्रकाश ने बताया कि, पैनल वायरिंग जलने से समस्या आई थी। वायरिंग ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें