फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, एक गभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-फतेहपुर मार्ग स्थित आनापुर गांव के निकट एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना स्थल से गुजर रहे सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने दुर्घटना कर भाग रही एसयूवी का पीछा कर उसे गेंगासो में पकड़ लिया। विधायक ने एसयूवी को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन



पूरे बचन सिंह मजरे अंबारा पश्चिम गांव निवासी सुनील (22) पुत्र रामकिशोर व शिवकुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार बाइक से शटरिंग लगाने जा रहे थे।


जैसे ही दोनों आनापुर गांव के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी (यूपी 41 एसी 5437) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गिरकर घायल हो गए।


इसी बीच फतेहपुर से लालगंज की ओर आ रहे विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने दुर्घटना कर भाग रही एसयूवी का पीछा कर लिया। उन्होंने सरेनी थाना क्षेत्र में गेंगासो गांव के निकट एसयूवी को रोक लिया।


कार में लखनऊ में तैनात पुलिसकर्मी का परिवार जा रहा था। विधायक ने एसयूवी को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



परिवारीजन दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए, जहां सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। युवक की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें