फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करके शव को सई नदी के पुल के नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंका
विज्ञापन


परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को सई नदी के पास पुल के नीचे फेंक दिया। मृतक के मुंह और कान से खून निकल रहा था।

साथ ही शरीर के कुछ हिस्से पर खाल निकली थी। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

परशदेपुर चौकी क्षेत्र के केसवापुर गांव से होकर सई नदी निकली है। नदी पर बने पुल के नीचे एक युवक (35) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी होने पर आसपास के लोगों के साथ ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नीली टी-शर्ट, काली पैंट और हाथ में लाल धागा तथा जनेऊ पहने हुए था।
विज्ञापन


उसकी हत्या करके शव को सई नदी पुल के नीचे फेंका गया। चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें