फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल गायन में दिव्या और तुराब ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एकल गायन में दिव्या और तुराब ने बाजी मारी
विज्ञापन

रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति की ओर से चल रहे इंथूसिया-17 कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं के निर्णायक उस्ताद अनीस खान, तारा इकबाल एवं एसएम हसन रहे। प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने सभी निर्णायकों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन

एकल गायन में दिव्या श्रीवास्तव ने प्रथम, नूर सबा ने द्वितीय, सानिया परवेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शांभवी मिश्र को सांत्वना पुरस्कार मिला। छात्रों के एकल गायन में तुराब नकवी को पहला, आलोक द्विवेदी को दूसरा, ऋषभ शुक्ला को तीसरा स्थान मिला। दिव्यांशु द्विवेदी को सांत्वना पुरस्कार मिला। समूह गायन प्रतियोगिता में तुराब नकवी व ऋषभ शुक्ला प्रथम, आलोक द्विवेदी व सैयद द्वितीय, अंकित कुमार व देवीप्रसाद मिश्र तृतीय रहीं। शिवांगी श्रीवास्तव स्नेहा सोनी की जोड़ी के साथ ही मधु शाह, शिखा मिश्रा, अनामिका मिश्रा, श्रद्धा के समूह को सांत्वना पुरस्कार मिला। डॉ. शीला श्रीवास्तव, डॉ. यामिनी शर्मा, डॉ. तुनीरा के नेतृत्व में प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, डॉ. देवयानी गुप्ता, डॉ. शामिनी, डॉ. रीता रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें