छात्राओं ने हाथों में रचाई आकर्षक मेंहदी
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज की सांस्कृतिक समिति के कार्यक्रम इंथूसिया-2017 में बुधवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। मेंहदी प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने आकर्षक मेंहदी रचाई। इस प्रतियोगिता में शिवनंद ने पहला, वर्षा रावत ने दूसरा और अनन्या सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुमन देवी, काजल गौतम, गुरमीत कौर को सांत्वना पुरस्कार पर संतोष करना पड़ेगा।
निर्णायक मंडल में संध्या भार्गव एवं शशी श्रीवास्तव शामिल रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन डॉ. शीला श्रीवास्तव एवं डॉ. शामिनी श्रीवास्तव ने किया। क्विज प्रतियोगिता में अतुलित बाजपेई, सद्दाम हुसैन, अनूप कुमार, रिशभ शुक्ला, राजकिशोर वर्मा ने पहला स्थान बनाया। हिमांशु कश्यप, ज्योति सिंह, रिशभ यादव, विवेक राव, आकाश त्रिवेदी दूसरे स्थान पर रहे। नीलांशि खरे, देवी प्रसाद मिश्रा, नीरज कुमार प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक डॉ. अजय सिंह चौहान एवं डॉ. सुभाष चंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष पांडेय एवं डॉ. रंजीत सिंह ने किया। जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में अंकित कुमार, अनुश्री त्रिपाठी प्रथम, साम्या परवेज द्वितीय, ऋषभ यादव तृतीय रहे। नीलांशि खरे, रिचा त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। निर्णायक डॉ. केएन श्रीवास्तव एवं डॉ. जया श्रीवास्तव रहीं। संचालन डॉ. किरन श्रीवास्तव एवं डॉ. तुनीरा ने किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में रितिका यादव, आयुषी मिश्रा, अंजलि मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर अपर्णा सिंह, स्तुति तिवारी, तीसरे स्थान पर मनीषा श्रीवास्तव, आयुषी मिश्रा रही। निर्णायक डॉ. प्रीति जैन एवं डॉ. बदरून्निशां खान रहीं। संचालन डॉ. शीला श्रीवास्तव एवं डॉ. आजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शीला श्रीवास्तव, डॉ. तुनीरा, डॉ. विनय सिंह, डॉ. अजय सिंह चौहान, शगफ फातमा, अंजली शुक्ला, जूही अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहीं।