सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें संस्कृति से जोड़ते : दिलीप
लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच कारखाने के सरस्वती प्रेक्षागृह में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतर रेलवे नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता दिलीप कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कारखाना के सांस्कृतिक संगठन ने बहुत कम समय में बड़ी स्पर्धा का आयोजन करने में सफलता प्राप्त की है। सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। मुख्य कार्मिक अधिकारी व सांस्कृतिक संगठन की प्रमुख संयोजक रेनू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से टीम भाग लेने के लिए आई हैं।
एकल नृत्य स्पर्धा प्रतियोगिता की शुरूआत पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर की निकिता श्रीवास ने की। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोलकाता मेट्रो रेलवे की श्रद्धा मंडल, डीजल लोको वर्क्स वाराणसी रीतू कर्माकर, सीएलडब्ल्यू की नंदिनी सेन गुप्ता ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। डीएमडल्यू की वरनदीप, मॉडर्न कोच फैक्ट्री की आकांक्षा कथक प्रस्तुत कर मोहक प्रस्तुतियां दी। एसडब्ल्यूआर के अनूप कुलकर्णी ने भारत नाट्यम शैली पर नृत्य प्रस्तुत किया। ईसीओआर सोनिली राय, सीआर की कस्तूरी सिंदे, एनडब्ल्यूआर की आयुषी भारद्वाज, एससीआर की आर मनीषा, एनएफआर की सुभ्रता भट्टाचार्जी, एनसीआर की मधुरिमा गोस्वामी, ईसीआर के जयप्रकाश नरायन, एनईआर की समरत आराध्या, एनआर की प्रियंका मल्होत्रा, आरसीएफ की उर्वशी चौहान, आईसीएफ की भवानी राजेश, एसईसीआर के माहेश्वरी प्रधान, डब्ल्यूआर की एस सुकन्या ने प्रस्तुतियां दी।
प्रख्यात भरतखंडे संगीत विश्वविद्यालय लखनऊ की नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर, प्रोफेसर रसराज मुखर्जी व मोहित कपूर निर्णायक के रूप में पधारे हैं। एमसीएफ के सांस्कृतिक संगठन के महासचिव दीपक यादव, डिप्टी सीपीओ मनीष सिंह, एपीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव, नीरज कुमार व डॉ. अनिल यादव, संजय निगम, एलबी मौर्य, धर्मेंद्र मौजूद रहे।