नवोदय में प्रवेश के लिए करें ऑन लाइन आवेदन
रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज में शैक्षिक सत्र 2018-19 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्राें का वितरण न करके ऑन लाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। छात्र 25 नवंबर तक जिले की सभी जनसुविधा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। छात्र जिस प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन कर रहा है, वहां के प्रधानाध्यापक से निर्धारित प्रपत्र पर छात्र का विवरण भरकर उपलब्ध कराएंगे। नवोदय के प्राचार्य डॉ. अमरनाथ राय ने बताया कि प्रपत्र ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो शैक्षिक सत्र 2017-18 में किसी भी मान्यता प्राप्त अथवा सरकारी प्राथमिक स्कूल में कक्षा 5 के छात्र हैं। चयन परीक्षा दिनांक 10 फ रवरी 2018 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ब्यूरो