फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवर और छप्पर गिरा, बालिका समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार और छप्पर गिरा, बालिका समेत दो घायल
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शुक्रवार की सुबह बारिश के चलते एक कच्ची दीवार और छप्पर गिर गया। इससे मलबे में दबकर बालिका समेत दो लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव निवासी रामदेव यादव (30) पुत्र रामआसरे यादव अपनी भतीजी ज्योति यादव (10) के साथ दरवाजे छप्पर के नीचे सो रहा था। सुबह अचानक उसकी कच्ची दीवार छप्पर सहित अचानक गिर गई। रामदेव और उसकी भतीजी ज्योति मलबे के नीचे दब गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया की घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें