फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हॉकी में 21 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 31 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के तहत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में बेहतरी
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के तहत शनिवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हॉकी के 21 और ताइक्वांडो के 14 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हॉकी की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता लखीमपुर में होगी, जबकि ताइक्वांडो के खिलाड़ी मंडलीय मुकाबले के लिए सीतापुर जाएंगे।
विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ताइक्वांडो के जिन खिलाड़ियों का चयन मंडलीय मुकाबले के लिए हुआ है, उनमें मो. ओवैश, अब्दुल अहद, संदीप, अब्दुल आलवेज, गौतम, अभिषेक, रोहित, शुभम राज, शिफा कुलसुम, पूर्णिमा पटेल, पारुल सोनकर, हर्ष शेर बहादुर, सुयश शुक्ला, मोहम्मद हमजा शामिल हैं।

इसी तरह हॉकी में अनीस कुमार, आलोक कुमार, हमजा अख्तर अंसारी, उमर, सचिन सैनी, अंकित कुमार, निहाल कुमार, दिपांशु, विजय, पन्नालाल, दिव्यांशु, जुनैद, अरमान हुसैन, राहुल, पुष्पेंद्र, रुद्र सविता, स्वाती सिंह, संजना सोनकर, पलक सोनकर, कोमल यादव, आयुषी वर्मा का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त डिंपी तिवारी ने पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हॉकी टीम का कोच रमेश कुमार और ताइक्वांडो टीम का कोच डिंपी तिवारी को बनाया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंगल चरण रावत, प्रेमचंद भारती, त्रिपुरेश त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, मो. अनीस, मंजूरुल हक, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें