फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 21 किलो दूषित कत्था नष्ट, 298 लीटर रिफाइंड तेल सीज

Fri, 16 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां में केले की गुणवत्ता की जांच करती एफएसडीए की टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को सलोन, ऊंचाहार और बछरावां में छापेमारी की। इस दौरान 21 किलो दूषित कत्था जैसा खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया, जबकि 298 लीटर रिफाइंड राइस ब्रान तेल सीज कर दिया गया। बिना लाइसेंस या पंजीयन के कारोबार करने पर दो फल कारोबारियों का संचालन भी बंद करा दिया गया। टीम ने साबूदाना, मूंगफली और तेल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने सलोन के मानिकपुर रोड स्थित रेहान ट्रेडर्स से कच्ची घानी सरसों के तेल का नमूना लिया। पुरानी सब्जी मंडी स्थित शाहबाज किराना स्टोर पर 21 किलो दूषित कत्था जैसा खाद्य पदार्थ मिला। इसकी कीमत 2100 रुपये बताई गई। टीम ने इसे नष्ट करा दिया। ऊंचाहार के लक्ष्मीगंज स्थित वैभव ट्रेडर्स से रिफाइंड राइस ब्रान तेल का नमूना लेकर 55,130 रुपये कीमत का 298 लीटर तेल सीज कर दिया गया।

उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में टीम ने बछरावां में शारदा नहर के पास जय माता दी फ्रूट्स कंपनी के दो केला पकाने वाले चैंबरों का निरीक्षण किया। खाद्य पंजीयन की अवधि समाप्त होने के कारण कारोबार पर रोक लगा दी गई। संजयनगर स्थित मदनलाल सौरभ सोनकर फ्रूट कंपनी को लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए। लाइसेंस मिलने तक प्रतिष्ठान का संचालन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


टीम ने खिन्नी तल्ला स्थित ई-कॉमर्स डार्क स्टोर से साबूदाना और मूंगफली के नमूने लिए। वहीं, जेल रोड स्थित रोजाना ई-कॉमर्स प्रतिष्ठान को खामियां दूर करने के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

बछरावां में केले की गुणवत्ता की जांच करती एफएसडीए की टीम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें