तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को नहर में डूबे श्रमिक की खोजबीन के दौरान रविवार को एक किशोर का शव बरामद हो गया।
किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहां डूबे श्रमिक की लाश जामो थाना क्षेत्र में बरामद हुई है। किशोर का शव कहां से आया, कहां का रहने वाला है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है। इलाकाई लोगों ने आशंका जताई है कि किशोर की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के गड़ेहरी गांव निवासी सावले (35) शनिवार को शारदा सहायक खंड 28 में गिर गया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से सावले की खोजबीन कर रही थी।
इसी दौरान एक 10 वर्षीय बच्चे का शव मिल गया। बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
उधर, सावले का शव जामो थाना क्षेत्र में बरामद हुआ। इससे परिवारीजनों रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि श्रमिक सावले का शव जामो में बरामद हुआ है। बच्चे का शव भी मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।