फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड एकादश के गेंदबाजों ने अधिवक्ता एकादश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बैसवारा क्लब सिविल कोर्ट की ओर से पुलिस लाइंस ग्राउंड में आयोजित एडवोकेट कप क्रिकेट मुकाबले में सोमवार को डायमंड एकादश और अधिवक्ता एकादश की टीमें आमने-सामने रहीं। डायमंड एकादश के गेंदबाजों के सामने अधिवक्ता एकादश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और पूरी टीम मात्र 49 रन बनाकर सिमट गई। युवा अधिवक्ता टीम का कोई बल्लेबाज रन बनाने में दहाई का अंक नहीं छू सका।
विज्ञापन



टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी डायमंड एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। विकास एवं शिवप्रकाश ने तीन-तीन, आरपी द्विवेदी एवं निखिल ने एक-एक विकेट लिया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता एकादश की पारी पहले ओवर से ही चरमरा गई। देखते ही देखते पूरी टीम मात्र 49 रन में सिमट गई। इसमें 17 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। सर्वेंद्र सिंह ने तीन, सतेंद्र ने दो, आरिफ व विकास शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया। अंपायरिंग सिविल रावत, सुनील सिंह, कमेंट्री रवींद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद असद ने की।
विज्ञापन



इसके पहले मैच का शुभारंभ करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष रामकृपाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्लब अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ, सुनील प्रताप सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। सचिव बलजीत सिंह मोंगा ने बताया कि मंगलवार को अंतिम लीग मैच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व सीएमएस एकादश के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें