फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने जिले को दी 1051 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली संसदीय क्षेत्र में रविवार को 1051 करोड़ रुपये की सौगात दी। इसमें नेशनल हाईवे, एम्स, आवास, पुल जैसी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए गए। पीएम ने लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में निरीक्षण के बाद स्टेडियम परिसर में आयोजित जनसभा में 900वें कोच और हमसफर की रैक को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पूरे उत्तर प्रदेश के साथ रायबरेली में भी सबका साथ सबका विकास का वादा किया।
विज्ञापन



जनसभा स्थल पर प्रधानमंत्री ने 558 करोड़ की लागत से बने एनएच-232 रायबरेली-फतेहपुर-बांदा खंड (करीब 133 किमी.), 159 करोड़ की लागत से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अंतर्गत मुंशीगंज में बने टाइप 2 के तीन ब्लॉक एवं टाइप 3, 4, 5 के एक-एक आवास तथा छात्रावास, करीब 35 करोड़ रुपये से जेल रोड पर बने कानपुर बाईपास सेतु का लोकार्पण किया।


इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 268.84 करोड़ रुपये की लागत से मुंशीगंज में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अंतर्गत बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भवन, करीब 30 करोड़ की लागत से बरखापुर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बनने वाले 500 आवासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। कुल परियोजनाओं की लागत 1050.84 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन



लोकार्पण व शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री ने मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में इस वित्तीय वर्ष में उत्पादित 900वें कोच को हरी झंडी दिखाने के साथ ही हमसफर कोच की एक रैक को भी रवाना किया। उपस्थित भीड़ ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी कोच फैक्टरी का निरीक्षण किया।


मंच पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, सरेनी विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय बहादुर पाठक भी आसीन थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह, रणवेंद्र प्रताप सिंह, डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें