फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी की एक बोगी में ब्रेक शू जाम, निकला धुंआ, रोकी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही गाड़ी संख्या 14123 इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार को एक कोच के ब्रेक शू जाम होने से धुआं निकलने से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय घटी, जब ढाई घंटे की देरी से चल रही यह गाड़ी रायबरेली स्टेशन पहुंचने वाली थी और लोको पायलट ने रफ्तार धीमी करने के लिए ब्रेक लगाया।
विज्ञापन


ब्रेक शू जाम होने से धुआं निकला देख ट्रेन के स्टाफ ने कंट्रोल मैसेज दिया तो रायबरेली स्टेशन पर कर्मचारियों की टीम पहुंच गई। करीब आधा घंटा तक रायबरेली स्टेशन पर गाड़ी को रोक कर खराबी दुरुस्त की और ट्रेन को आगे रवाना किया।

प्रतापगढ़ से रायबरेली-लखनऊ होते हुए कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.20 घंटे की देरी से रवाना हुई थी। यह गाड़ी सुबह 8.50 बजे रायबरेली स्टेशन पहुंची तो पहले से तैयार खड़ी कर्मचारियों की टीम एक कोच के पास पहुंच गई। पता चला कि यहां पहुंचने से पहले ही इस गाड़ी के एक कोच में ब्रेक शू जाम होने से धुआं निकलने का कंट्रोल मैसेज पास हुआ था। करीब आधे घंटे तक मरम्मत की गई, जिसके बाद 9.20 बजे यह गाड़ी रवाना की जा सकी।
विज्ञापन


कानपुर से प्रतापगढ़ लौटने वाली गाड़ी संख्या 14124 इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को करीब पांच घंटे की देरी से चल रही थी। इसी वजह से इस गाड़ी को सोमवार को ढाई घंटे की देरी से रवाना किया गया था। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इंटरसिटी के एक कोच में धुआं निकलने का मैसेज मिला तो कर्मचारियों की टीम लगाकर खराबी दुरुस्त कराई गई।


इनसेट
गंगा गोमती और बनारस इंटरसिटी को भी रोका
प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी के कोच से धुआं निकलने के कारण न सिर्फ उसे रोका गया, बल्कि इसी रूट पर दौड़ रहीं दूसरी गाड़ियों को भी रोका गया। घटना के समय इलाहाबाद से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस भी सुबह 9.05 बजे रायबरेली स्टेशन पहुंच गई थी, जिसे करीब आधे घंटे तक यहीं रोके रखा गया।

यह गाड़ी 14123 इंटरसिटी के छूटने के बाद 9.33 बजे रवाना की गई। इसी तरह लखनऊ से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस को गंगागंज में रोक लिया गया। गंगागंज में करीब आधे घंटे खड़ी रही वाराणसी इंटरसिटी डेढ़ घंटे की देरी से करीब 10 बजे रायबरेली पहुंची। यह गाड़ी हरचंदपुर से सुबह 9 बजे छूटी थी।

लखनऊ से प्रयाग जा रही गाड़ी संख्या 14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरचंदपुर में करीब आधे घंटे रोके रखा गया। यह गाड़ी 9.24 बजे हरचंदपुर पहुंची थी, जो 10.04 बजे चलाई गई। इस अव्यवस्था के चलते देहरादून से वाराणसी जा रही गाड़ी संख्या 14266 जनता मेल भी पौने दो घंटे की देरी से पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे रायबरेली पहुंची। वाराणसी से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या 14219 भी करीब एक घंटे विलंब से यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें