फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने कार्यों को जांचा, ग्रामीणों की ली राय

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने कार्यों को जांचा, ग्रामीणों की ली राय
विज्ञापन


शिवगढ़। ग्राम्य विकास विभाग से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत को देखने के लिए आई दो सदस्यीय नेशनल लेवल मॉनिटरों की टीम ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में योजनाओं व कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। गांव के लोगों से बात की और योजनाओं के और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन के संबंध में लाभार्थियों से राय ली।

ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों को देखने के लिए रंजीत कुमार सिंह व जेपी पांडेय की तृतीय कामन रिव्यू मिशन की टीम बुधवार को सबसे पहले शिवगढ़ ब्लॉक के बहुदाखुर्द गांव पहुंची।
विज्ञापन


यहां गांव के लोगों से बात की और मनरेगा के कार्यों को देखा। मनरेगा में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा टीम ने गोविंदपुर और सीवन गांवों में पहुंचकर भी ग्राम्य विकास की योजनाओं को देखा। प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा समेत अन्य कार्योें की गुणवत्ता को देखा।
विज्ञापन


हर गांव में टीम ने चौपाल लगाकर योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। टीम के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आवास, मनरेगा से कराए गए कार्यों तथा शौचालयों की जांच की जा रही है, जिसकी सूचना बनाकर उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इस मौके पर प्रवीण कुमार, सुशील चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें