फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर थुलेंडी चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में थुलेंडी चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
विज्ञापन


रायबरेली। अवैध खनन में लिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बछरावां के थुलेंडी चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी लाइनहाजिर कर दिया है।

पूरी चौकी लाइन हाजिर होने से हड़कंप मच गया है। चौकी के स्टाफ के कच्ची शराब के धंधे में भी लिप्त होने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि अधिकारी लापरवाही बरतने पर इसे विभागीय कार्रवाई कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बछरावां थाने में आने वाली थुलेंडी चौकी के इंचार्ज धीरेंद्र यादव और यहीं पर तैनात सिपाही हरिकेश सरोज, रामभवन वर्मा, नर सिंह नारायण तिवारी, हेड कांस्टेबल सुरेशपाल सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

बताया जा रहा है कि चौकी के स्टाफ की शिकायतें हर दिन एसपी के पास पहुंच रही थी। इसमें क्षेत्र में अवैध खनन के भी आरोप थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें