फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवशियों से भरे ट्रक को पुलिस ने दबोचा, कारोबारी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशियों से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन


सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरे ट्रक को पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान दबोच लिया। कोहरे का फायदा उठाकर कारोबारी ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज की है।

सरेनी-पूरे पांडेय मार्ग पर एक ट्रक 15 बछड़ों को भरकर गेंगासों की ओर जा रहा था। शक होने पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो चालक सरांय बैरिया खेड़ा गांव के निकट ट्रक को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, चालक और उस पर सवार कारोबारी ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को थाने ले आई।

एसओ रमेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि ट्रक पर 15 बछड़े थे। ट्रक नंबर के आधार पर ट्रक मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें