फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला, टूटी पटरी से गुजरी पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेकेंड लीड:
विज्ञापन

बड़ा हादसा बचा, टूटी पटरी से गुजरी पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेन
पटरी में करीब डेढ़ इंच का गैप था, अब पैच लगाया गया
फोटो संख्या 15
अमर उजाला ब्यूरो
रोहनिया/ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पचखरा गांव के पास टूटी पटरी से दो ट्रेनें गुजर गई और अफसरों को पता तक नहीं चला। ग्रामीणों की सूचना पर लाइनमैन ने मौके पर जाकर देखा तो पटरी में करीब डेढ़ इंच का गैप था। उसने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन पर दी। पटरी चटकने की खबर से स्थानीय रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन टीम मौके पर पहुंची और पैच लगाकर रेल पटरी ठीक की गई। हालांकि पटरी बदलने का काम दो दिन बाद होगा।
गांव के पास किमी संख्या 78/5 व 78/6 के बीच रविवार को पटरी टूट गई। पटरी टूटने की जानकारी किसी को नहीं हुई। इस बीच रायबरेली से ऊंचाहार होकर कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के साथ ही कानपुर से प्रयाग को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। ग्रामीण उधर से गुजरे तो पटरी टूटी देखी। खबर लगते ही लाइनमैन भी वहां पहुंचा तो उसे पटरी टूटी मिली। उसने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक जवाहरलाल को दी। पटरी टूटी होने की खबर से रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन रेल पथ निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टूटी हुई पटरी पर पैच लगाकर फिलहाल ट्रेनों के आवागमन के लिए ट्रैक तैयार कर दिया, लेकिन दो दिन तक ट्रेनों को धीमी रफ्तार से निकाला जाएगा। दो दिन बाद पटरी बदल कर नई लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तापमान गिरने से चटकी थी पटरी
तापमान गिरने की वजह से रेल पटरी चटकी थी। फौरी तौर पर पैच लगाकर ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। दो दिन में टूटी हुई पटरी को बदल कर नई लगा दी जाएगी।- एके सिंह, पीडब्ल्यूआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें