फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र पांडेय रिलीव, पीडी को सौपा सीडीओ का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र पांडेय रिलीव, पीडी को सौंपा सीडीओ का चार्ज
विज्ञापन

रायबरेली। निदेशक सूडा बनाए जाने का आदेश आने के बाद गुरुवार सीडीओ देवेंद्र पांडेय रिलीव हो गए। उन्होंने सीडीओ का चार्ज डीआरडीए के परियोजना निदेशक इंद्रसेन सिंह को सौंपा है। सीडीओ के पद पर रहे देवेंद्र पांडेय ने विकास संबंधी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया। अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने में कई प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए। इसके अलावा मनरेगा में भी घपला पकड़े जाने पर कार्रवाई कराने के लिए तेजी दिखाई। वे अपने कार्यों के लिए चर्चित रहे। साथ ही उनका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रहा। गुरुवार सुबह वे विकास भवन पहुंचे और पीडी इंद्रसेन सिंह को चार्ज देकर चले गए। इस मौके पर डीसी मनरेगा अनिल सिंह, बीएसए संजय कुमार शुक्ला, डीपीआरओ सीके वर्मा, केबी सिंह आदि ने सूडा का निदेशक बनाए जाने पर पूर्व सीडीओ देवेंद्र को बधाई देने के साथ विदाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें