फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई श्रमिकों का पता नहीं, भटक रहे हैं परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कई श्रमिकों का पता नहीं, भटक रहे परिवारीजन
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी हादसे में कई श्रमिकों का पता नहीं लग सका है। उनके परिवार के लोग बृहस्पतिवार को उन्हें दिनभर तलाशते रहे। कभी एनटीपीसी तो कभी पीएम हाउस के चक्कर लगाते रहे। जिला अस्पताल में खोले गए सेंटर से भी उन्हें कोई पता नहीं मिला।
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र के तुराबी का पुरवा निवासी कृष्ण मुरारी यादव हादसे के दिन एनटीपीसी में काम करने के लिए गया था। गुरुवार तक वह घर नहीं पहुंचा है। भतीजे रामकरन यादव अन्य लोगों के साथ अपने चाचा को ढूंढता रहा लेकिन उसे कहीं भी कुछ जानकारी नहीं मिली। पीएम हाउस और जिला अस्पताल के चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चला। रामकरन ने बताया कि वह परेशान हो गया है। कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। सभी इधर उधर भेजकर परेशान कर रहे हैं। ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि हादसे के दिन ही मौके पर पहुंचकर एनटीपीसी प्रबंधन से ठेकेदारों के माध्यम से काम करने वाले श्रमिकों की सूची जारी कराने की मांग की थी। लेकिन अभी तक एनटीपीसी ने श्रमिकों की सूची जारी नहीं की है। कई श्रमिकों का पता नहीं है। पता लगाने के लिए परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें