आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
रायबरेली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से केंद्रों संचालित नहीं हो रहे हैं। वजन दिवस से लेकर अन्य कार्यक्रम ठप चल रहे हैं। कहा कि कागजों पर वजन दिखाकर सीडीपीओ और एएनएम प्रमोशन कराना चाह रही है। उनकी यह मानसिकता कभी पूरी नहीं होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों के विरोध में 30 अक्तूबर को विकास भवन में शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ और भंडारा आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रभारी राकेश कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष लीना पांडेय ने कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गलत अफवाह फैलाकर हम लोगों के हौसले को तोड़ना चाह रहे हैं। उनकी यह मानसिकता कभी पूरी नहीं होगी। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक हम लोगों धरना जारी रहेगा। इस मौके पर बीना श्रीवास्तव, सुनीता त्रिपाठी, सीता सिंह, कुमकुम, माया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।