फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित एएओ से छिना चार्ज, बीएसए को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एएओ से छिना चार्ज, बीएसए को जिम्मेदारी
विज्ञापन

रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में लंबे अरसे से सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (एएओ) के पद पर तैनात मिर्जा काफिल बेग को पद से हटाकर उनके समस्त कार्यों की जिम्मेदारी बीएसए संजय कुमार शुक्ला को दे दी गई है। अपर परियोजना निदेशक का पत्र यहां पहुंचने में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि एएओ को लेकर हुईं शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।
अपर परियोजना निदेशक राज कुमारी वर्मा की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि शिक्षा परियोजना परिषद के सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परियोजना कार्यालय रायबरेली में अस्थायी रूप से सृजित सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात मिर्जा काफिल बेग को उनके मूल विभाग आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय कैलाशकुंज फैजाबाद रोड लखनऊ में प्रत्यवर्तित किया जाता है। मिर्जा काफिल बेग अपने पटल से संबंधित समस्त कार्यों का प्रभार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देते हुए अपनेे मूल विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पत्र यहां पहुंचने से बेसिक विभाग कार्यालय में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि कस्तूरबा आवासीय स्कूलोें में एएओ की ओर से छात्राओं के भोजन में मनमानी की जा रही थी। यही नहीं विभाग में होने वाले टेंडर में हस्तक्षेप किए जाने का आरोप भी उन पर लग रहा था। इस वजह से उनसे एएओ का पद छीन लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि मिर्जा काफिल बेग कोे एएओ के पद से हटाकर उनको उनके मूल पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें