फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में बिना लाइसेंस के चलती मिली मेस, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में बिना लाइसेंस के चलती मिली मेस, नोटिस
विज्ञापन

रायबरेली। महराजगंज तहसील क्षेत्र के नवोदय विद्यालय में बिना लाइसेंस के मेस संचालित की जा रही थी। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) रमाशंकर पटेल ने छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। इस पर मेस संचालक को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अशोक मसाला और टाटा नमक का नमूना भरा। मेस को खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने वाले सप्लायर के पास भी लाइसेंस नहीं मिला। उसको भी फटकार लगाते हुए 15 दिन के अंदर लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के लाइसेंस के सर्वे का कार्य चल रहा है। एफएसओ रमाशंकर पटेल ने नवोदय विद्यालय महराजगंज पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की मेस को जांचा। इस दौरान पाया कि अरसे से बिना लाइसेंस के मेस संचालित की जा रही थी, जबकि इसके लिए लाइसेंस होना जरूरी है। मेस को खाद्य पदार्थ का उपलब्ध कराने वाले सप्लायर फारुख से भी पूछताछ की। उसने भी बताया कि उसके पास लाइसेंस नहीं है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौैरान अशोक मसाला, चावल और नमक का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद पता चलेगा कि स्कूल में बच्चों को किस तरह का भोजन मुहैया कराया जा रहा है। मेस संचालक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें